Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:06 AM IST
पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू को रोहतक में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। रोहतक में चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर खड़े सिद्धू की तरफ अचानक से एक महिला ने चप्पल फेंक दी। इसके अलावा कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। बहरहाल इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की।
इस महिला का नाम जितेंद्र कौर बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के पीछे महिला की नाराजगी को वजह बताया है। महिला के अनुसार, 'सिद्धू की दाल भाजपा में नहीं गली तो वह कांग्रेस में आ गए। पहले वह सोनिया और मनमोहन की बुराई करते थे और अब नरेंद्र मोदी की करने लगे हैं।'
-रोहतक के गांधी कैंप में हुई इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू यहां कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
जानकारों की माने तो नवजोत सिंह सिद्धू को काले झंडे दिखाने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे है। सिद्धू का काफिला गुजर जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच हल्की झड़प भी खबर है। जिसके बाद दोनों गुटों को अलग करने के लिए पुलिस को आकर बीच-बचाव करना पड़ा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!