Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:51 PM IST
तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग तेज कर दी है। इसके लिए वह आज दिल्ली में आंध्र भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नायडू को अपना समर्थन दिया है। साथ ही पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने भी आंध्र भवन पहुंचकर चंद्रबाबू नायडू को अपना समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में कांग्रेस नेता फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है।
बता दें कि नायडू ने अनशन शुरू करने से पहले महात्मा गांधी को राज घाट पर और भीम राव आंबेडकर को आंध्र प्रदेश भवन में श्रद्धांजलि दी। भूख हड़ताल के दौरान चंद्र बाबू नायडू ने राफेल का मुद्दा उठाया और कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र की जनता का पैसा चुराकर अनिल अंबानी को दे दिया।
-इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब इसके खिलाफ एक साथ खड़े हैं और नरेंद्र मोदी व बीजेपी को हराएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी जनता से किया गया वादा पूरा करें। इससे पहले सोमवार सुबह जब नायडू ने भूख हड़ताल शुरू की तो उससे पहले सवेरे एक व्यक्ति ने आंध्र भवन के बाहर आत्महत्या कर ली। यह व्यक्ति नायडू के राज्य आंध्र प्रदेश का ही रहने वाला बताया जा रहा है। शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी माली हालत काफी खराब है. जानकारी ये है कि यह शख्स आंध्र प्रदेश से ही दिल्ली आया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!