Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 01:37 PM IST
आज से ६ साल पहले मुजफ्फरपुर नगर में दंगे को अंजाम दिया गया था जिसकी गूंज आज भी सूनाई देती है। २०१३ में इस दंगे के शुरु होने से पहले दो हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई थी इस मामले में स्थानीय अदालत ने आज सात लोगों को दोषी करार दिया है। इन सातों दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
इनमें से एक आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुआ था। बता दें कि २०१३ में दो युवकों की हत्या के बाद मुजफ्फरनगर में दंगे भड़क गए थे। इस दौरान लगभग ६३ लोग मारे गए थे जबकि ४० हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।
-मुजफ्फरनगर दंगों के बाद ६००० से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे और करीब डेढ़ हजार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें से १७५ मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया। ५६ मामलों में कुल ४३० लोगों को बरी किया जा चुका है।
हालांकि बुधवार को खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरपुर नगर दंगों के १०० आरोपितों के खिलाफ चल रहे ३८ मामले वापस लेने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इस आशय का नोट जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!