मुलायम, अखिलेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में SC करेगा सुनवाई

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:12 AM IST

सुर्खियां

मुलायम, अखिलेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में SC करेगा सुनवाई

मुलायम और अखिलेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई जांच रिपोर्ट को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
Mar 23, 2019, 9:58 am ISTNationAazad Staff
SC
  SC

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुनवाई करेगा। सीबीआई को इस मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने राजनीतिक कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी की नई याचिका को २५  मार्च को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है जिसमें उन्होंने सीबीआई को यह निर्देश देने की मांग की थी कि वह या तो सुप्रीम कोर्ट या फिर एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष आय से अधिक संपत्ति मामले की रिपोर्ट पेश करे।

-

चतुर्वेदी ने २००५ में सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर सीबीआई को यह निर्देश देने की मांग की थी वह मुलायम सिंह यादव, अखिलेश, उनकी पत्नी डिंपल यादव और मुलायम के एक अन्य बेटे प्रतीक यादव के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग कर कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई करे।

सुप्रीम कोर्ट  ने एक मार्च २००७ के अपने फैसले में सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह आरोपों की जांच करे और यह पता लगाए कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की आय से अधिक संपत्ति के संदर्भ में लगाए गए आरोप 'सही है या नहीं'।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!