मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आज महाराष्ट्र बंद

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 03:38 PM IST

सुर्खियां

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आज महाराष्ट्र बंद

इस राज्यव्यापी बंद में नवी मुंबई को शामिल नहीं किया गया है।
Aug 9, 2018, 11:19 am ISTNationAazad Staff
Voilance
  Voilance

महाराष्ट्र में मराठा सुमदाय द्वारा आरक्षण की मांग का हंगामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने आज महाराष्ट्र  बंद का आह्वान किया है। संगठन के एक नेता ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेगी।

महाराष्ट्र बंद को लेकर आज कई इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्ता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। ताकि कोई भी हिंसा होने पर स्थिति से निपटा जा सके।  पूणे की बात करे तो पिछले आंदोलन से सबक लेते हुए यहां कि प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुणे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

-

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर नवी मुंबई के कोपरखैरने और कलमबोली में पिछले महीने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी।  मराठा समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में 16 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर बीते 2 साल से आंदोलन कर रहा है।

...
-

Featured Videos!