केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का विवादित बयान - भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाने वाले नहीं रहेंगे सलामत

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:55 AM IST

सुर्खियां

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का विवादित बयान - भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाने वाले नहीं रहेंगे सलामत

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुली धमकी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो वह सलामत नहीं रहेगी।
Apr 19, 2019, 4:24 pm ISTNationAazad Staff
Manoj Sinha
  Manoj Sinha

लोकसभा चुनाव के दौरान मंत्रियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी शामिल हो गए। मनोज सिंहा अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए है।

गुरुवार को गाजीपुर में आयोजित एक सभा में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर गाजीपुर में किसी अपराधी ने भाजपा कार्यकर्ता को उंगली दिखाई तो उसकी उंगली ४ घंटे में तोड़ दी जाएगी, आंख दिखाई तो आंख भी सही सलामत नहीं बचेगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपराध से अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने के लिए तैयार हैं।

-

बता दें कि मनोज सिन्हा माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अफजाल अंसारी इस सीट पर २००४ में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार महागठबंधन की तरफ से मनोज सिन्हा को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।मुख्तार अंसारी फिलहाल मऊ विधानसभा से बसपा के विधायक हैं और जेल में बंद हैं। उन पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!