आज शाम ५ बजे मनोहर पर्रिकर को दी जाएगी अंतिम विदाई

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:08 AM IST

सुर्खियां

आज शाम ५ बजे मनोहर पर्रिकर को दी जाएगी अंतिम विदाई

मनोहर पर्रिकर को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। गोवा में पार्रिकर के सम्मान में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।
Mar 18, 2019, 9:57 am ISTNationAazad Staff
Manohar Parikar
  Manohar Parikar

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का बीते रविवार ६३ साल की उम्र में निधन हो गया।पर्रिकर  लंबे समय से कैंसर (Cancer) की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन पर सरकार ने  राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं गोवा में १८ से २४ मार्च तक ७ दिनों का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है। सुबह ११ से शाम ४ बजे तक आम जनता मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। 

वहीं भाजपा ने पार्रिक के निधन पर शोक वयक्त करते हुए अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम को आज रद्द कर दिया है। शाम ४ बजे कला अकेडमी से मीरामार तक मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम ५ बजे मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पर्रिकर का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह ९:३० से १०:३० बजे तक पणजी में भाजपा हेडक्वार्टर पर रखा जाएगा।

-

मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  रविवार को उन्हें असाधारण नेता और सच्चा देशभक्त बताया। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, लोजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान, पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी सहित तमाम मंत्रियों ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है। विश्व हिन्दु परिषद ने भी पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!