Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:55 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक और महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। दिल्ली पहुंचकर संसद परिसर के बाहर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है।
वहीं विपक्ष की महारैली से पहले दिल्ली में यूथ ऑफ डेमोक्रेसी नाम की ओर से ममता के पोस्टर्स लगाए गए है। जिसमे लिखा गया है 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं।' वहीं एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, 'दीदी यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी व वपक्ष भाजपा के खिलाफ एक और महारैली का आयोजन कर रहा है इसे ले कर विपक्षी नेता आज दिल्ली के जंतर मंतर जमा होंगे और विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। बता दें कि इस रैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस रैली में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू प्रमुख वक्ता होंगे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!