Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:16 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बुधवार को दीघा के दत्तपुर गांव में स्थानीय लोगों के लिए चाय बना कर लोगो को परोसी इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों के बीच कपकेक, चॉकलेट भी बांटे। इस दौरान ममता ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसकी शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली। सोशल मीडिया पर ममता का ये वीडियों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ममता बनर्जी चाय बनाते दिख रही हैं।
इस वीडियो को खुद ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में ममता स्थानीय लोगो से घिरी हुईं हैं और लोगों को चाय परोसते नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ' कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।’
-यह पहली बार नहीं है कि ममता ने अपने लिए कुछ समय निकाला। जनवरी में, उन्होंने एक प्रशासनिक बैठक के दौरान बीरभूम जिले के बोलपुर में बैडमिंटन के खेल के लिए अपने तंग कार्यक्रम से कुछ देर के लिए समय निकाल कर खेल का हिस्सा बनी थी। उस दौरान भी उन्होंने वीडियो को कैप्शन के साथ ट्वीट किया, "हम खेल से प्यार करते हैं। एक गाँव में एक टोकन गेम।”
बता दें कि दीघा में उनका चाय बेचने वाला अवतार २०१४ में पहली बार प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी की 'चायवाले' पिच की याद दिला रहा है। हाल ही में लोकसभा चुनावों में टीएमसी को ३४ से २२ सीटें ही मिली थी अब अपनी छवी को बरकरार रखने के लिए ममता एडी चोटी एक कर रही है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!