Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:32 AM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार की इच्छा के विपरीत भाजपा में शामिल हुआ हूं। पता नहीं मेरे माता-पिता मेरे भाजपा में शामिल होने के निर्णय का समर्थन करेंगे या नहीं लेकिन मैं भाजपा में काम करके अपने परिवार को गर्व महसूस करने का प्रयास करूंगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य भाजपा विधायकों ने मेरा समर्थन किया है।
सुजय विखे पाटील के भाजपा में शामिल होने के साथ ही ये चर्चा भी तेज हो गई है कि सुजय विखे पाटिल महाराष्ट्र के अहमदनगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सुजय विखे पाटिल का नाम लोकसभा उम्मीदवारी के लिए राज्य इकाई द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है और हमें यकीन है कि अनुशंसित नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार किया जाएगा।
-सुजय विखे पाटील के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही अहमदनगर से कई अन्य प्रमुख नेता और विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मौजूदा संकेतों के अनुसार, सुजय विखे पाटील को शायद अहमदनगर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़वाया जा सकता है। अहमदनगर को प्रसिद्ध विखे-पाटील परिवार का गढ़ माना जाता है और सुजय इस परिवार की चौथी पीढ़ी हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!