महाराष्ट्र के कृषि मंत्री “पांडुरंग फुंडकर” का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 09:05 PM IST

सुर्खियां

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री “पांडुरंग फुंडकर” का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पांडुरंग फुंडकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है।
May 31, 2018, 11:15 am ISTNationAazad Staff
Pandurang Pundalik Fundkar
  Pandurang Pundalik Fundkar

महाराष्ट्र के राज्य कृषि मंत्री पांडुरंग पुनडालिक फुंडकर का गुरुवार दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में निधन को गया। जानकारों के मुताबिक पांडुरंग फुंडकर को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हे मुंबई के सोमैया अस्पताल में भर्ती कराया। आज सुबह साढ़े चार बजे 67 वर्षीय पांडुरंग फुंडकर ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

फुंडकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे वह पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी काम कर चुके हैं।फुंडकर की लोगों के बीच इतनी अधिक लोकप्रियता थी कि बड़े ओबीसी नेता के रूप में भी जाना जाता था ।फुंडकर जुलाई 2016 को फडणवीस सरकार के मंत्री मंडल में शामिल हुए थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही उन्होंने राज्य में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर भी काम किया था।

-

उनका जन्म 1950 में हुआ था। 1978 और 1980 में खामगांव विधानसभा सीट से वो विधायक भी चुने गए थे। पुंडलिक फुंडकर अकोला लोकसभा सीट से 9वें, 10वें और 11 लोकसभा चुनाव में चुनकर भी आये थे।

...
-

Featured Videos!