राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी कर फंसे सुब्रमण्यम स्वामी, दर्ज हुआ एफ.आई.आर

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:16 PM IST

सुर्खियां

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी कर फंसे सुब्रमण्यम स्वामी, दर्ज हुआ एफ.आई.आर

छत्तीसगढ़ पुलिस ने राहुल गांधी पर कथित बयान देने के मामले में राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफआई दर्ज की है. अपने खिलाफ हुई एफआईआर पर हैरानी जताते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मै हैरान हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिना जांच किए मेरे खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की है।
Jul 8, 2019, 3:53 pm ISTNationAazad Staff
Subramanian Swamy
  Subramanian Swamy

राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस ने राहुल गांधी पर कथित बयान देने के मामले में सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की है।  

अपने खिलाफ हुई एफ.आई.आर पर हैरानी जताते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मै हैरान हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने राहुल गांधी कोकीन लेते हैं बयान को लेकर मुझ पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर का कारण बताते हुए कहा गया है कि मेरे इस बयान से कांग्रेस में अव्यवस्था फैल सकती है।  छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिना डोप टेस्ट किए मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

-

बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए उन्हें 'नशेड़ी' कहा था, जिसे लेकर कांग्रेसी काफी गुस्से में हैं और कई जगह तो राहुल गांधी के समर्थक सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि सुब्रमण्यम स्वामी को कोई अधिकार नहीं है कि वह राहुल गांधी का अपमान करें और उनके खिलाफ ऐसी बयानबाजी करें।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!