गोरक्षा के नाम पर ३ लोगों की बेरहमी से पिटाई, जबरन जय श्रीराम के लगवाए गए नारे

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:24 PM IST

सुर्खियां

गोरक्षा के नाम पर ३ लोगों की बेरहमी से पिटाई, जबरन जय श्रीराम के लगवाए गए नारे

गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ गोमांस ले जाने की सूचना मिलने पर ३ लोगों की बेरहमी से पिटाई कर रहे है। इतना ही नहीं इन लोगों से जबरन 'जय श्री राम' के नारे भी लगवाये जा रहे है।
May 25, 2019, 12:31 pm ISTNationAazad Staff
Gau Rakshaks
  Gau Rakshaks

मध्य प्रदेश के सिवनी में कुछ लोगों ने बीफ ले जाने की सूचना पर तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इन लोगों से जबरन जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए। गोरक्षा के नाम पर पिटाई का ये वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन कथित गोरक्षकों को कुछ लोगों द्वारा एक ऑटो में बीफ ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद इन्होंने हमला बोल दिया और इन्हें बांध कर बेहरमी से पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

-

इस वीडियो के  सामने आने के बाद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, 'एक नए भारत में इस तरह से मोदी मतदाताओं द्वारा बनाए गए विजिलेंट मुसलमानों का इलाज कर रहे हैं।’

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!