लखनऊ में मेट्रो की रफ्तार हुई धीमी

Tuesday, May 26, 2026 | Last Update : 03:11 AM IST

सुर्खियां

लखनऊ में मेट्रो की रफ्तार हुई धीमी

लखनऊ में आज से आम जनता के लिए शुरु की गई मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो को बीच में ही रोकना पड़ा ३० मीनट तक यात्री मेट्रो में फसे रहे।
Sep 6, 2017, 10:33 am ISTNationAazad Staff
Lucknow Metro
  Lucknow Metro

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ग्रीह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को हरी झंड़ी दिखाकर मेट्रो का शुभआरंभ किया था। बुधवार को मेट्रो,आम लोगों के लिए सुबह ६ बजे से शुरू की गई लेकिन मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण पहले ही दिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। तकनीकी दिक्कत की वजह से मेट्रो बीच ट्रैक पर रोकनी पड़ी। जिसके कारण ३० मीनट तक यात्री मेट्रो में फसे रहे।

दुर्गापुरी और मवइया के बीच मेट्रो खराब होने की जानकारी दी गई थी। मेट्रो के बीच में बंद होने के बाद मेट्रो में फसे लोगो नारेबाजीकरने लगे।
बुधवार को मेट्रो आम जनता के लिए सुबह 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के लिए चलाई जानी थी। लेकिन मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण इसे रेलने ट्रैक के बीच में ही रोकना पड़ा।

- ...
-

Featured Videos!