लोकसभा चुनाव २०१९ : ओडिशा के सोनपुर में गरजे मोदी, कांग्रेस और बीजू पर साधा निशाना

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:34 AM IST

सुर्खियां

लोकसभा चुनाव २०१९ : ओडिशा के सोनपुर में गरजे मोदी, कांग्रेस और बीजू पर साधा निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी सत्ता को केंद्र में बनाए रखने के लिए लगातार बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को ओडिशा के सोनपुर में एक चुनावी रैली में उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेडी के साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबी से पार पाना है तो कांग्रेस को हटाना होगा।
Apr 6, 2019, 3:55 pm ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आज ओडिशा के सोनपुर में पीएम मोदी एक जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजेडी) पर जम कर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेडी राजनीति के लिए गरीबों का इस्तेमाल कर रही है। यही कारण है कि देश का बड़ा हिस्सा ओडिशा दशकों तक भारी गरीबी के नीचे था। तब इस स्थिति का दुरुपयोग माओवादियों के द्वारा किया गया।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी नीतियां देश में लागू करना चाहती है जिससे चौतरफा महंगाई बढ़ेगी, आपकी रसोई का खर्च, गैस की कीमत, केरोसीन तेल की कीमत बढ़ जाएगी। कांग्रेस के नेता खुलेआम देश के करोड़ों लोगों को स्वार्थी बताते कह रहे हैं कि टैक्स बढाया जाएगा।  आज जो भ्रष्ट है, वो मोदी से बहुत त्रस्त है।

-

 उन्होंने कहा कि इस चायवाले को देश का चौकीदार बनाया और देश को महाशक्ति बनाने में अगर हम सफल हो पाए हैं तो ये सब आपके ही आशीर्वाद और प्यार का फल है।

पीएम ने कहा कि आज ओडिशा को एक बात पूरी गंभीरता से सोचने की ज़रूरत है। ओडिशा में कोयला भी है, धातु भी है, जल भी है, जंगल भी है। फिर क्या कारण है कि इतना समृद्ध ओडिशा पिछड़ गया? क्या कारण है कि विकास की दौड़ में ये राज्य पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज में ऊंच नीच का ऐसा ज़हर बोया, विकास का ऐसा भेदभाव किया कि देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा आगे नहीं बढ़ पाया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि बीजेडी के शासन में सिवाय भेदभाव के आप सभी को क्या मिला ? सबका साथ, सबका विकास हमारा प्रण है और आप हमारी प्रेरणा हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!