Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 04:07 AM IST
लोकसभा २०१९ के चुनाव प्रचार को लेकर सियासी घमासान अपने चरम पर है। इस बीच अटकले और ज्यादा तेज हो गई है कि, प्रियंका पीएम मोदी के खिलाफ काशी से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस पर औपचारिक एलान फिलहाल नहीं किया गया है। लेकिन इस सब के बीच सियासतों का बाजार गर्म है। दूसरे चरण के चुनाव के बाद जल्द ही ये ऐलान हो जाएगा कि वारणसी से मोदी को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस किस प्रत्याक्षी को इस चुनावी मैदान में उतार रही है।
हालांकि ये अटकलें अभी से लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस यहां से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उतार सकती है। हालांकि एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में राहुल गांधी से जब ये सवाल पूछा गया कि वारणसी सीट से क्या मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेंगी तो इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि मैं आपको सस्पेंस में ही रखना चाहूंगा, सस्पेंस हमेशा बुरा नहीं होता है। जब एक बार फिर राहुल से पूछा गया कि क्या प्रियंका का वाराणसी से चुनाव लड़ना तय है, तो उन्होंने कहा कि ना मैं हां कर रहा है और ना ही मना करूंगा।
-गौरतलब है कि जब से प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हुई है, तभी से ये कयास लगाए जा रहे है कि वह पीएम मोदी को चुनौती दे सकती हैं। जब उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया, तो इन अटकलों ने और भी तूल पकड़ लिया। बहरहाल प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर आखिरी फैसला राहुल और सोनिया गांधी लेंगे। अब देखना होगा कि, आखिर औपचारिक रूप से यह कब एलान होगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!