भाजपा में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ सकती है चुनाव

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:03 AM IST

सुर्खियां

भाजपा में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ सकती है चुनाव

महाराष्ट्र के मालेगांव बम धमाके में आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा ने आज भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है।
Apr 17, 2019, 2:55 pm ISTNationAazad Staff
Pragya Thakur
  Pragya Thakur

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा भोपाल सीट से हिंदुत्व के चेहरे के रुप में साध्वी प्रज्ञा को चुनावी मैदान में उतारने पर मंथन कर रही है। बुधवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा के भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचीं जहां उन्होंने भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने घोषणा की कि वे औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी।

अगर साध्वी इस सीट से चुनाव लड़ती है तो उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। गौरतलब है कि चुनावी माहौल के बीच साध्वी प्रज्ञा ने इस चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए दिग्विजय सिंह की तुलना रावण से की थी।

-

बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर १२ मई को मतदान किया जाएगा। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। २०१४ लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आलोक सांजर ने ७.१४ लाख वोट अपने नाम किए थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पी.सी. शर्मा को महज ३.३४ लाख वोट ही मिल सके थे। इस बार कांग्रेस ने इस सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतरा है।

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा पर २९ सितंबर, २००८  को मालेगांव बम धमाके में ९ साल की सजा सुनाई गई थी। बता दे कि ये धमाका एक मस्जिद के बाहर एक मोटर साइकिल में हुआ था जिसके कारण छह लोगों की मौत हुई थी और १०० लोग घायल हुए थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!