उर्मिला मातोंडकर उतरी मुंबई से लड़ेंगी चुनाव, भाजपा के इस नेता को देंगी टक्कर

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 06:52 AM IST

सुर्खियां

उर्मिला मातोंडकर उतरी मुंबई से लड़ेंगी चुनाव, भाजपा के इस नेता को देंगी टक्कर

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर संसदीय सीट से उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया है। उर्मिला इस सीट से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी को टक्कर देंगी।
Mar 29, 2019, 12:10 pm ISTNationAazad Staff
Urmila Matondkar
  Urmila Matondkar

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है। दो दिन पहले ही उर्मिला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तर संसदीय सीट से टिकट दे दिया है। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर का सीधा मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। भाजपा ने इस बार भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इस सीट को भाजपा का गढ़ मना जाता है।

-

ऐसे में उर्मिला के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस ने बॉलिवुड अभिनेता गोविंदा को २००४ में चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को हरा दिया था। और एक बार फिर से जीत की मंसा लिए कांग्रेस फिल्मी चहरे को उतार कर ये सिलसिला बरकरार रखना चाहती है।

गौरतलब है कि उर्मिला ने गत बुधवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

यहां बता दें कि उर्मिला १९९० के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’ ‘जंगल’ और कई अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।    

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!