Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:56 AM IST
कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका आरोप है कि कांग्रेस उनके साथ भेद-भाव करती थी। प्रियंका ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से भी प्रवक्ता पद हटा दिया है।
बताया जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी मथुरा में अपने साथ हुए दुर्व्यहार से नाराज थी। उनकी नाराजगी कुछ दिन पहले उनके ट्विटर पर देखने को मिली थी। बहरहाल उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर कहा है कि सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मैंने इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका ने इसे अपने ट्विटर एकांउट पर भी शेयर किया है।
-बता दें कि कांग्रेस की पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया था कि पार्टी में उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर हैडल से ट्वीट कर लिखा कि मैं बहुत दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तवज्जो मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
गौरतलब है की मथुरा में राफेल को लेकर हो रही प्रेस कॉफ्रेंस में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के साथ बदसलूकी की थी। जिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी हुई थी पर कुछ दिन बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर उन कार्यकर्ताओं को माफ कर दिया गया। इस मामले को लेकर प्रियंका ने पिछले दिनों अपना दर्द बयां किया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!