Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:34 AM IST
लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोर शोर से चुनाव प्रचार शूरू कर दिया है। इसी क्रम में पीएम मोदी आज ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक जनसभा रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।
पीएम ने कहा कि देश की कई पार्टियां पैसे से बनी है लेकिन भाजपा अपने कार्यकर्ता के पसीने से बनी है। हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। आज भाजपा का स्थापना दिवस है और हम उधार कि विचारधारा या बाहरी विचारधारा से नहीं बने बल्कि भारत के लोगों की भावनाओं से बनी है।
-पीएम मोदी ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी बिहारी वाजपेयी जी को बोलते थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में, दूसरा पैर जेल में होना चाहिए। देश को समझने के लिए यात्राएं करनी चाहिए और विकास के लिए संघर्ष करना चाहिए।
मोदी बोले, आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। देश को कांग्रेस और उससे निकली हुई पार्टियों के सामने एक मजबूत विकल्प देने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा युवा भारत की पार्टी है। हमरा मंत्र है सबका साथ सबका विकास।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!