Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:23 PM IST
लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल दिखने लगा है दिल्ली में भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ता और नेता जुटने लगे हैं। यहां पूजा भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अगर नतीजे भाजपा के पक्ष में आए तो शाम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा के दफ्तर पहुंचेंगे।
जानकारो की माने तो भाजपा दफ्तर में आज २० से २२ हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचने की अपील की है। वैसे एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नतीजों से पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कामरुप तक जश्न की पूरी तैयारी कर रखी है।
-कई स्थानों पर तो देर रात से ही लड्डू बनाने का सिलसिला भी जारी है। गुजरात का नवसारी हो या बिहार की गया, वहीं यूपी में मिर्जापुर हो या राजस्थान का भरतपुर कार्यकर्ताओं का जोश आसमान पर है। दिल्ली में तो खासतौर से कमल छाप काजू-पिस्ता की मिठाई बनवाई गयी है। अब बस ईवीएम के खुलने का इंतजार हो रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!