Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 06:49 AM IST
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे का आखरी दिन है। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया है। वहीं उन्होंने कहा कि मनरेगा को बंद करने की सरकार की साजिश रही है।
इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता की तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है। देश का युवा आज बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लोकतंत्र को नष्ट करने का काम किया है। बड़ी-बड़ी ही बाते की हैं बस, काम एक भी नहीं किया। प्रियंका ने आगे कहा कि मोदी सरकार से दुर्बल सरकार उन्होंने आजतक नहीं देखी है।
-उन्होंने कहा, 'जब मैंने लोगों से पूछा कि वाराणसी के गांवों में प्रधानमंत्री मोदी आते हैं तो मुझे जवाब मिला कि वह यहां नहीं आते हैं। मैं उनके बारे में सोचकर आश्चर्यचकित थी कि उन्होंने कुछ किया होगा। वह पूरी दुनिया घूमते हैं और हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन वह अपने ही लोगों से नहीं मिले।
बता दें कि प्रियंका आज फैजाबाद से अयोध्या तक ४७ किमी का रोड शो भी करेंगी।इसके साथ ही प्रियंका गांधी अयोध्या में नुक्कड़ सभा और सियासी चौपाल लगाने के साथ स्कूली बच्चों से भी मुलाकात करेंगी। इसके जरिए वो सीधे-सीधे अयोध्या के लोगों से रूबरू होंगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!