लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए दिल्ली में आज आमने-सामने होंगे मोदी और प्रियंका

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:07 AM IST

सुर्खियां

लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए दिल्ली में आज आमने-सामने होंगे मोदी और प्रियंका

राजधानी दिल्ली में आज पीएम मोदी और प्रियंका गांधी एक दूसरे को काटे की टक्कर देने के लिए आमने सामने होंगे। एक तरफ पीएम मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में एक महा रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मदीवार शीला दीक्षित (Sheila Dixit) और दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे विजेंदर सिंह के लिए रोड शो करके वोट मांगेगी।
May 8, 2019, 11:25 am ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए पीएम मोदी आज दिल्ली में मेगा रैली करने जा रहे है तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार के लिए आज दिल्ली में रोड शो करेंगी। पीएम मोदी भाजपा पार्टी के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारों की माने तो मोदी की इस रैली में मुस्लिम महिलाएं, व्यापारी और पहली बार मतदान करने वाले युवा इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल हो सकते है।

इतना ही नही इस जनसभा में आने वालों के लिए नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। यही नहीं मोदी का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए मैदान के किनारे डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई है। इस रैली में दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को रामलीला मैदान तक लाने के लिए लगभग ४ से ५ हजार बसों की व्यवस्था भाजपा ने की है।

-

वहीं मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज दिल्ली में दो रोड शो करेंगी। पहला रोड शो शाम ४ बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए और दूसरा रोड शो शाम ६ बजे दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर के लिए करेंगी। दिल्ली में कांग्रेस ने शीला दीक्षित, अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली जैसे बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की ७ लोकसभा सीटों पर १२ मई को मतदान होने है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!