Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:56 AM IST
लोकसभा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को देशभर में ११७ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। गुजरात से अमित शाह चुनावी मैदान में है। तो वहीं केरल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य दावेदार के तौर पर उतरे है।
तीसरे चरण के मतदान में करीब १८.५६ करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। तीसरे तरण के मतदान के तहत चुनाव आयोग ने २.१० लाख मतदान केंद्र बनाए गए है वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
-लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुजरात में २६ और केरल में २० सीटों के साथ असम की ४, बिहार की ५, छत्तीसगढ़ की ७, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में१४-१४, ओडिशा की ६, उत्तर प्रदेश की १०, पश्चिम बंगाल की ५, गोवा की २ और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की १-१ सीट शामिल हैं।
१३ राज्यों और २ केंद्रशासित प्रदेशों की इन ११६ सीटों में २०१४ के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने ६६ सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने २७ पर जीत हासिल की। बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गईं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!