Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 04:13 AM IST
लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले चरण के लिए २० राज्यों की ९१ सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम ६ बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग की वोटिंग के लिए सभी मतदानकेंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। पहले चरण के लिए २२७ राष्ट्रीय दलों समेत कुल १२७९ प्रत्याशी चुनावी जंग लड़ रहे हैं। इस चरण में ११९० पुरुष और ८९ महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। नितिन गडकरी, किरेन रिजीजू, हंसराज अहीर, सत्यपाल सिंह, महेश शर्मा, वीके सिंह, चिराग पासवान, अजय टम्टा समेत कई दिग्गज उम्मीदवारों की क़िस्मत आज ईवीएम में क़ैद हो जाएगी।
बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के साथ साथ आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। यह पहला मौक़ा है जब सभी पोलिंग बूथ पर VVPAT का इस्तेमाल किया जा रहा है। १७ लोकसभा चुनाव ७ चरणों में हो रहे है। सात चरणों के मतदान के बाद २३ मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
-इस बार उत्तर प्रदेश में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार अखिलेश यादव-मायावती और अजित सिंह का गठबंधन यहां बीजेपी को तगड़ी चुनौती दे रहा है। वहीं कांग्रेस इस गठबंधन से अलग अकेले पूरे राज्य में चुनाव लड़ रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सांसद चुनकर आते हैं। यहां पर ८० में से ८ लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इनमें सहारनपुर, कैराना, गाजियबाद, बागपत, गौतम बुद्ध नगर सीटें काफी अहम हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!