Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 10:43 AM IST
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं की एक राय है कि हमें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए और आप के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ करीब दो घंटे चली बैठक के बाद दीक्षित ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के इस फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हामी भर दी है।
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ आज करीब दो घंटे चली बैठक के बाद दीक्षित ने यह घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की अपनी इच्छा जताई थी लेकिन कांग्रेस ने उनकी मांग को कोई तवज्जो नहीं दी।
बीते शनिवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की ७ सीटों में से ६ पर अपने उम्मीदवार की घोषित कर दी हालांकि आप ने वेस्ट दिल्ली सीट के लिए कैंडिडेट घोषित न करके कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखे थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!