Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:20 AM IST
पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने आज बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने पहले सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने भिड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान काफी भगदड़ मच गई।हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा साथ ही वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
बताया जा रहा रहा है कि इस प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियों के करीब १५ हजार युवा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। माना जा रहा था कि प्रदर्शनकारी राज्य सचिवालय का घेराव करने वाले थे। जबकि इस इलाके में पहले से ही धारा १४४ लागू है। हालांकि, पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगा रखी थी और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी।
-बता दें कि कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। ये प्रदर्शन बिजली के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया गया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!