जेईई एडवांस्ड २०१९ के एडमिट कार्ड हुए जारी, jeeadv.ac.in से करें डाउनलोड

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:27 PM IST

सुर्खियां

जेईई एडवांस्ड २०१९ के एडमिट कार्ड हुए जारी, jeeadv.ac.in से करें डाउनलोड

जेईई एडवांस्ड २०१९ के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। जेईई एडवांस्ड २०१९ में दो पेपर्स होंगे सभी में ५४ सवाल होंगे।
May 20, 2019, 3:30 pm ISTNationAazad Staff
Admit Card
  Admit Card

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जेईई एडवांस २०१९ के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदावर ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड २०१९ की परीक्षा का आयोजन २७ मई २०१९ को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी। इस बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित कराई जाएगी और रिजल्ट १४ जून तक घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार जेईई एडवास्ड परीक्षा के लिए कुल २,४५,००० उम्मीदवार सफल हुए थे लेकिन, जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए १.७३ लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

-

ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड -

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

- होमपेज पर, Jee Advancea Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।

-रजिस्ट्रेशन नंबर का यूज कर लॉग इन करें।

- आपका Admit Card स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!