जम्मू कश्मीर : जम्मू रेलवे स्टेशन के १५० झुग्गियों में लगी आग, रोहिंग्या के ४१ घर जल के खाक

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:13 PM IST

सुर्खियां

जम्मू कश्मीर : जम्मू रेलवे स्टेशन के १५० झुग्गियों में लगी आग, रोहिंग्या के ४१ घर जल के खाक

जम्मू कश्मीर के जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मराठा मोहल्ले में एक साथ १५० से ज्यादा झुग्गियों में अचानक आग लग गई। गनीमत है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।
Jun 3, 2019, 9:58 am ISTNationAazad Staff
Fire
  Fire

जम्मू-कश्मीर के जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मराठा मोहल्ले की झुग्गियों में रविवार रात १५० से ज्यादा झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इन झुग्गियों  में ४१ रोहिंग्या शरणार्तियों के घर भी शामिल है। इस इलाके में रोहिंग्याओं की ५२ झुग्गियां थी।

आग लगने के बाद स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड की शिकायत की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग भयानक थी हवा के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग पर काबूपाने के लिए यहां दमकल की गांधी एक घंटे देरी से पहुंची। वहीं प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं आया।

-

पुलिस ने आग लगने की घटना को एक्सीडेंटल बताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बता दें, जम्मू में रोहिंग्याओं का एक लंबे अरसे से विरोध होता आया है। कई राजनीतिक दल रोहिंग्याओं को घुसपैठिया बताकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। हालांकि, रोहिंग्याओं को निशाना बनाने की कोई घटना अभी तक सामने नहीं आई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!