Tuesday, Jun 23, 2026 | Last Update : 10:38 PM IST
भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैंच सीरिज में से आज पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक कैपटाउन में दोपहर दो बजे से मुकाबला शुरु होगा। भारत की तरफ से टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे विरट पर टीम को जीत दिलाने का लक्ष होगा।
आपकों बता दे कि भारत ने 2015 से कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। उसने इस विजय अभियान की शुरुआत श्रीलंका को उसके घर में 2-1 से हराकर की थी। इसके बाद उसने अपने घर में ही दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी।
-दक्षिण अफ्रीका ने 2003 से लेकर अब तक इस मैदान पर कुल 20 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 13 में जीत, 2 में हार मिली है और 5 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब तक ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर कोई भी टीम दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा सकी। बहरहाल ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर कोई भी टीम दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा सकी।
गौरतलब है कि भारत दक्षिण अफ्रीका में 1992 से एक भी सीरीज नहीं जीता है। उसने इस दौरान चार सीरीज गंवाई हैं और एक सीरीज ड्रॉ खेली है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!