भीषण गर्मी से जूझ रहा भारत, जानिए कब मिल सकती है राहत

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:06 PM IST

सुर्खियां

भीषण गर्मी से जूझ रहा भारत, जानिए कब मिल सकती है राहत

भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।अब तक सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया है। चूरू में तापमान ५० डिग्री सेल्सियस के स्तर को भी पार कर गया है।
Jun 4, 2019, 9:19 am ISTNationAazad Staff
Heat Stroke
  Heat Stroke

भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में गर्म हवा से लोगों का बुरा हाल हो रखा है। देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया। सोमवार को चूरू में तापमान ५० डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। इसकी जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां सोमवार को तापमान में थोड़ी गिरावट रही।

मौसम विभाग की तरफ से ताजा जानकारी के मुताबिक रविवार से दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब से गर्म हवाओं में थोड़ी कमी देखने को जरुर मिली है लेकिन गर्मी से लोगों को राहत फिलहाल नहीं है।मौसम विभाग के मुताबिक ७ जून तक लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं दक्षिण के कुछ इलाको में सोमवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। हैदराबाद का अधिकतम तापमान सोमवार को ४०.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-

वहीं भीषण गर्मी के कारण महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में पानी का संकट गहरा गया है। लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल ७९ प्रतिशत कम बारिश होगी। विदर्भ और बुंदेलखंड में बने बांधों में पानी का स्तर उनकी क्षमता से १० प्रतिशत कम हो गया है। केंद्रीय पानी कमीशन के मुताबिक, यह जलस्तर १० सालों का सबसे कम है।

भीषण गर्मी के मद्देनजर सोमवार को सरकार ने एडवाइजरी, कर लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। जिसके तहत कहा गया है कि लोग ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहने, घरों में रहने तथा शराब, चाय और कॉफी का सेवन करने से बचे मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और तूफान आ सकता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!