मुंबई: भारी बारिश के कारण कई जगह पर हुआ जलभराव

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 08:53 PM IST

सुर्खियां

मुंबई: भारी बारिश के कारण कई जगह पर हुआ जलभराव

मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जून को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की।
Jun 9, 2018, 3:02 pm ISTNationAazad Staff
Monsoon
  Monsoon

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की शुरुआत की घोषणा कर दी है। इसका असर भारी बारिश के रूप में नजर आ रहा है।

मुंबई में भारी बार्श के कारण कई जगह जलभराव दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में मानसून पूरी तरह से मुंबई पहुंच जाएगा।

-

मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे जैसे महाराष्ट्र के इलाकों में आधिकारिक रूप से मॉनसून पहुंचने की घोषणा कर दी है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई से कोलाबा में 38.2 और सांताक्रूज में 37 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के अलावा केरल और लक्षद्वीप में भी अगले 24 घंटे मौसम भयानक होने वाला है।

खबरों के मुताबिक अभी मानसून गोवा पहुंच चुका है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कल देर रात तक मानसून पूरी तरह से मुंबई में होगा।

...
-

Featured Videos!