Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:18 PM IST
झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है। इस घटना में सुरक्षाबलों के ११ जवान और कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब ५ बजे की है जब सीआरपीएफ के कोबरा कंमांडो और झारखंड स्पेशल ऑपरेशन के लिए जा रहे थे तब नक्सलियों ने घात लगाकर धमाका किया।
२०९ कोबरा और झारखंड पुलिस सरायकेला के कुचाई इलाके में गश्त पर थी जब यह विस्फोट किया गया। घायलों में कोबरा के ८ जवान और झारखंड पुलिस के तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। घटनास्थल पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू हो गया है।
-अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना को किस संगठन ने अंजाम दिया है। लेकिन इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले १ मई को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें १५ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!