Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 01:23 AM IST
आईसीएसी और आईएससी बोर्ड द्वारा १०वीं और १२वीं के नतीजे मंगलवार ७ मई यानी की कल घोषित किए जाने है। जानकारों की माने तो मंगलवार को दोपहर ३ बजे परीक्षा परिणाम की घोषित की जा सकती है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर चेक कर पाएंगे वहीं जानकारों की माने तो परीक्षा परिणाम जारी होने के ४८ घंटे बाद छात्र इसे डिजी लॉकर से भी प्राप्त कर सकते हैं।
छात्र परीक्षा के परिणाम एसएमएस के जरिये भी प्राप्त कर सकेंगे। एसएमएस के जरिये नतीजे जानने के लिए उन्हें आईसीएसी टाइप कर सात नंबरों का यूनिक आईडी कोड ०९२४८०८२८८३ नंबर पर भेजना होगा। कोई परेशानी होने पर छात्र ०२२-६७२२६१०६ पर संपर्क कर सकते हैं।
-परीक्षा परिणाम जारी होने के सात दिन के अंदर ही छात्र पुर्न मूल्यांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। १३ मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आईसीएसी की १०वीं की परीक्षा २२ फरवरी को हुई थी, वहीं आईएससी की १२वीं की परीक्षा ४ फरवरी को हुई थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!