Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:06 PM IST
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने आनंद कुमार की ४०० करोड़ रुपये की बेनामी प्लॉट को जब्त कर लिया है। यह प्लॉट दिल्ली से सटे नोएडा में है। ये प्लॉट सात एकड़ में फैला हुआ है। जिसकी कीमत ४०० करोड़ रुपए बताई जा रही है।
आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश दो दिन पहले यानी की १६ जुलाई को बेनामी निषेध इकाई (बी.पी.यू) द्वारा जारी किया गया था। जिसे आज जब्त कर लिया गया।
-जांच के दौरान पता चला कि आनंदकुमार की नोएडा में जो कंपनी है उसके पास एक जमीन है। इस कंपनी में जो पैसा आया था वो सेल कंपनियों से आया था। इसी पैसे से नोएडा में यह जमीन खरीदी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के पास आनंद कुमार की कुछ और बेनामी संपत्तियों की जानकारी है जिसे आगे भविष्य में जब्त किया जा सकता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!