Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:22 PM IST
पिछले पांच दिनों से मुंबई में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मुंबई में पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज का दिन मुंबई के लिए सबसे भारी हो सकता है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अलावा कोकंण में भी मुसीबत बन चुकी बारिश। वहीं बीती रात भारी बारिश की वजह से पिंपरीपाड़ा, मलाड पूर्व में झोपड़ियों पर दीवार गिरने से २० लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले ४८ घंटों में यहां ५५० मिली मीटर बारिश हुई है। ऐसी मूसलाधार बारिश जून महीने में पिछले दस सालों में कभी नहीं हुई। अगले २४ घंटे मुंबई वालों के लिए और भी भारी है क्योंकि मौसम विभाग ने मुंबई में बहुत ही ज्यादा बारिश की आशंका जताई है। कोंकण में भी भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौमस विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के ३ जिलों मुंबई सिटी, मुंबई उपनगर और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-भारतीय नौसेना ने बीएमसी के एक अनुरोध के बाद कुर्ला में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को तैनात किया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग १००० लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आने वाले ५४ विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि ५२ उड़ानों को कैंसल किया गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!