Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:16 PM IST
मुम्बई में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी बारिश के कारण प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल और कॉलेजों की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जबकि सभी सरकारी और निजी दफ्तरों को बंद रखा गया है।
मुंबई में भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पूरी तरह से जलमग्न हो रखा है। घाटकोपर ईस्ट के पंत नगर में कई जगहों पर जलभराव हो रखा है। कई इलाकों में रेल और सड़क मार्ग प्रभावित हो रखे है। कई ट्रेन देरी से चल रही है तो वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
-भारी बारिश की वजह से मंगलवार की रात महाराष्ट्र में तीन बड़े हादसे हुए जिसमें कुल २१ लोगों की मौत हो गई। मलाड में दीवार गिरने से १२ लोगों की मौत हो गई जबकि कल्याण में तीन लोगों की दीवार की चपेट में आ जाने से जान चली गई। वहीं पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से ६ लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों के लिए राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ५-५ लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।
मुंबई में बारिश की वजह से फ्लाइट के रूट को बदल दिया गया है। अब तक ५४ उड़ानों के रूट बदले जा चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। रनवे से फ्लाइट लैंडिंग के वक्त फिसल गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुंबई एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!