Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:14 PM IST
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। आज शुक्रवार को मुंबई में मौसम की पहली बारिश हुई है। शुरुआत में हल्की हल्की बारिश हुई और उसके बाद फिर कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अगले ४८ घंटे का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण अभी से ही कई इलाकों में जलजमाव की समस्या दिखने लगी है।
बता दें कि सबसे पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। जिसके बाद वो महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के इलाकों में पहुंचा। मानसून ने २१ जून को ओडिशा के तट पर दस्तक दी। पिछले तीन दिनों के दौरान मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है. दक्षिणी और पूर्वी भारत के बाद अब मानसून उत्तर की ओर से तेजी से बढ़ रहा है।
-हालांकि एक जून से शुरू होने वाले मानसून सीजन में अब तक सामान्य से ३८ फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मानसून अब ७ जुलाई तक पहुंचेगा। पहले २९ जून को पहुंचने वाला था। अभी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!