Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:29 PM IST
भोपाल से भाजपा लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी हुई है। इस बार उनके बयान पर एक्ट्रेस गौहर खान का गुस्सा उनपर फूटा है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में अपने एक बयान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद मानों राजनीति में कोहराम ही आ गया। वहीं साध्वी प्रज्ञा की अवहेलना होती देख भाजपा ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि ये उनकी अपनी निजी राय है। वहीं इस विवाद को बढ़ता देख साध्वी प्रज्ञा ने इसपर माफी मांग ली।
साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट कर जनता से मांफी मांगी है। साध्वी ने लिखा - मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिये गए मेरे बयान के लिये देश की जनता से माफ़ी माँगती हूँ । मेरा बयान बिलकुल ग़लत था। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूँ।
-वहीं साध्वी प्रज्ञा के मांफी मांगे गए बयान को लेकर एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा - ‘चलो बच्चों, सारे खुश हो जाओ.. सॉरी बोल दिया। सॉरी बोल दिया। लेकिन फिर भी चुनाव तो लड़ेंगे। गौरतलब है कि गौहर खान अक्सर सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करती रही हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!