महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री नारायण राणे भाजपा में होंगे शामिल

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:21 AM IST

सुर्खियां

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री नारायण राणे भाजपा में होंगे शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे बहुत जल्द भाजपा में शामिल होने जा रहे है। राणे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते रहे है।
Aug 30, 2019, 10:41 am ISTNationAazad Staff
Narayan Rane
  Narayan Rane

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं का दलबदल का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया। एन.सी.पी और कांग्रेस को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। कई विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो चुके है, और कई शामिल होने की रेस में है। इसी कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का।

राणे ने गुरुवार को खुद इस बात की घोषणा की है कि वे भाजपा में शामिल हो रहे है। राणे ने कहा कि मैं सोलापुर में एक सितंबर को भाजपा में शामिल हो रहा हूं, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' पार्टी बनाई जो राजग का हिस्सा है।

-

 सूत्रों की मान तो, एनसीपी विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल और सातारा सांसद उदयनराजे भोसले भी जल्द ही पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!