Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:24 AM IST
आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व बागी विधायक कपिल मिश्रा ने आप का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को औपचारिक रूप से वह भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभियान चलाकर दिल्ली विधानसभा की सदस्यता गंवाने वाले कपिल मिश्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव २०२० में वह एक बार फिर करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
-मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में आने के पहले से ही कपिल मिश्रा का भाजपा से नाता रहा है। उनकी मां अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा से पार्षद रही हैं। वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पहली मेयर बनी थीं। हालांकि, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कपिल मिश्रा ने पार्टी को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!