Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:06 PM IST
लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद गुरुवार को ८००० से ज्यादा लोगों की मौजदूगी में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ली इस दौरान उनकी कैबिनेट के ५७ मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। इस भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद आज यानि शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार आज शाम ५ बजे मोदी कैबिनेट की बैठक करेंगे जिसमें सभी मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है।
हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ही मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण में मोदी के साथ उनके ५७ मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें २४ कैबिनेट मंत्री, २५ राज्य मंत्री और ९ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। शपथ लेने वाले २० चेहरे मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
-मंत्रिमंडल में शामिल वरिष्ठ नेताओं में राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण और रामविलास पासवान शामिल रहे। पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह जनवरी, २०१५ से जनवरी, २०१८ तक विदेश सचिव रहे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!