Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 11:49 AM IST
दिल्ली में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही मौक पर १२ दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। फिलहाल अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इसके साथ ही इस आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं हैं।
बता दें कि १२ फरवरी से लेकर अब तक दिल्ली में कुल मिलाकर ६ जगहों पर आग लग चुकी है। १२ फरवरी को दिल्ली के होटल अर्पित पैलेस लगी भीषण आग में १७ लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे के बाद पुलिस जांच के दौरान ही होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था।
-वहीं दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में भीषण आग के कारण २५० से ज्यादा झु्ग्गियां जलकर राख हो गई। यह आग देर रात लगी थी। यहां आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। इस हादसे में एक महिला के घायल होने की खबर सामने आई थी जबकि कई लोग बेघर हो गए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!