Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:20 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर राहुल की तारीफ की है। प्रियंका ने लिखा है कि कुछ ही लोगों में इस तरह की हिम्मत होती है।
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को अपने इस्तीफे की घोषणा औपचारिक रुप से की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए। मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं, मैंने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी को एक महीने पहले ही अपना अध्यक्ष चुन लेना चाहिए था।
-इसके साथ ही उन्होंने एक खुला खत भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी’। २०१९ के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार का जिक्र करते हुए लिखा 'अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं। इसलिये अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
हालांकि सूत्रों के जरिए मिल रही खबरों को माने तो राहुल गांधी का इस्तीफा जब तक कांग्रेस वर्किंग मीटिंग मंजूर नहीं करेगी, वो पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!