अखिलेश के बंगले के लिए 42 करोड़ रुपए हुए थे जारी जिसमें खर्च हुए 89.99 लाख रुपये, जांच के आदेश जारी

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 08:53 PM IST

सुर्खियां

अखिलेश के बंगले के लिए 42 करोड़ रुपए हुए थे जारी जिसमें खर्च हुए 89.99 लाख रुपये, जांच के आदेश जारी

1-2 दिन में पूरी रिपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव को प्रस्तुत की जाएगी जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Jun 12, 2018, 12:58 pm ISTNationAazad Staff
Akhilesh Yadav
  Akhilesh Yadav

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने बंगले खाली कर दिए है। खाली कराए गए सरकारी बंगलों में केवल सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बंगले ऐसा है जहा टूट-फूट मिली है। राज्य संपत्ति विभाग ने बंगले में हुई टूट-फूट और नुकसान का आकलन शुरू किया है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से खाली कराए गए बंगलों का मुआयना किया है। इनमें केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले में टूट-फूट मिली है। इसके साथ ही राज्य संपत्ति विभाग के पास अखिलेश यादव के चार विक्रमादित्य मार्ग के आवास पर हुए खर्च का हिसाब फिलहाल नहीं है।

-

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में इस बंगले की साज सज्‍जा पर कुल 42 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ल का कहना है कि विभाग के हिसाब में सामने आया है कि इस बंगले पर केवल 89.99 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। बाकी धनराशि कहां खर्च की गई, इसका पता लगाया जा रहा है।

...
-

Featured Videos!