Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 04:02 AM IST
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए १३ राज्यों की ९७ सीटों पर १८ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए मंगलवार शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों की रैलियां और सभाएं हो रही है।
दूसरे चरण में चुनाव वाली ९७ सीटों पर कुल १६३५ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, डीएमके नेता दयानिधि मारन, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, बीजेपी की हेमा मालिनी और बीएसपी के दानिश अली शामिल हैं।
-दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की ८ सीटों पर मतदान होंगे। इनमें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी शामिल है। वहीं बिहार की ४० में से पांच सीटों पर मतदान होंगे। इनमे किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका जैसे क्षेत्र शामिल है। इसके साथ ही कर्नाटक की २८ में से १४, महाराष्ट्र की ४८ में से १० और पश्चिम बंगाल की ४२ में से ३ सीटों के लिए १८ अप्रैल को मतदान होने है।
मतदान को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है। कुल १६० मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। मंगलवार की देर शाम से मतदानकर्मियों को संबंधित बूथों की ओर रवाना किया जाएगा। लोकसभा की ५४३ सीटों के लिए ७ चरणों में चुनाव होना है। गौरतलब है कि पहले चरण के लिए ११ अप्रैल को मतदान किए गए थे जिनमें २० राज्यों की ९१ सीटों पर मतदान हुए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!