ईद मिलाद उन नवी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को दी शुभकामनाए

Tuesday, May 26, 2026 | Last Update : 01:10 AM IST

सुर्खियां

ईद मिलाद उन नवी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को दी शुभकामनाए

भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है ईद मिलाद उन नवी पर्व ।
Dec 2, 2017, 1:12 pm ISTNationAazad Staff
Eid Milad-un-Nabi
  Eid Milad-un-Nabi

ईद मिलाद उन नवी का जश्न भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाए थी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम मन की बात में कहा था कि ईद मिलाद उन नवी पर्व समाज में शांती ,ऊर्जा और प्रेणा का संकल्प करने का सामर्थ दे।

आपको बता दें कि पैगंबर हजरत मोहम्मद और उनकी शिक्षा को ये दिन समर्पित किया जाता है। कई स्थानों ईद-ए-मिलाद को पैगंबर के जन्मदिन के रुप में और कई स्थानों पर इसे शोक दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन ही पैगंबर की मृत्यु हुई थी। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म इस्लाम कैलेंडर के अनुसार रबि-उल-अव्वल माह के 12वें दिन 570 ई. को मक्का में हुई था।

-

कुरान के अनुसार ईद-ए-मिलाद को मौलिद मावलिद के नाम से भी जाना जाता है।  इस दिन को सुन्नी समुदाय  के कुछ लोगों का मानना है कि ये दिन उनकी मौत का दिन है, इस कारण वो पूरे माह शोक मनाते हैं। जबकी शिया इस दिन को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी के तौर पर मनाते है।

...
-

Featured Videos!