असम और बिहार में भूकंप के झटके

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 11:42 PM IST

सुर्खियां

असम और बिहार में भूकंप के झटके

भूटान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
Jan 20, 2018, 10:15 am ISTNationAazad Staff
Earthquake
  Earthquake

असम के कोकराझार में शनिवार भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। ये झटके सुबह 6:44 मिनट पर आए। इसके साथ ही बिहार के भागलपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार में भूकंप के झटके 6:45 मिनट पर महसूस किए गए। दोनों जगह भूकंप  की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है।

फिलहाल इस भूकंप के कारण जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं। असम में भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।  भूकंप का मुख्य केन्द्र लैटीट्यूड 26.193 डिग्री नॉर्थ और लांगीट्यूड 89.931 डिग्री ईस्ट बताया जा रहा है।

-

वहीं बिहार में आए भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में बताया जा रहा है। बहरहाल बिहार मे आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और गुवाहाटी में भी महसूस किये गये हैं। भूकंप के झटको से अभी भी लोगों मे दहशत है।

...
-

Featured Videos!