Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:55 AM IST
अरुणाचल प्रदेश में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात १.४५ बजे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर ६.१ दर्ज की गई। खबरों के मुताबिक भूकंप के झटके वेस्ट सियांग इलाके में महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।
भूकंप का केन्द्र अलोंग के दक्षिण पूर्व से लगभग ४० किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। वहीं भूकंप के हल्के झटके नेपाल में भी महसूस किए गए हैं। नेपाल में ११ मिनट के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।
-पहला झटका सुबह ६ बजकर २९ मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता ५.२ दर्ज की गई। दूसरा झटका ६ बजकर ४० मिनट पर दर्ज किया गया। जिसकी तीव्रता ४.३ दर्ज की गई। हालांकि, यहां से भी फिलहाल किसी तरह की क्षति व जानमान की खबर सामने नहीं आई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!