दिल्ली में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड कोड’ अलर्ट

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:05 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड कोड’ अलर्ट

दिल्ली में गर्मी की तपिश दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं - हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति को दर्शाता है। जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कोड’ की चेतावनी जारी की गयी है।
Jun 1, 2019, 10:57 am ISTNationAazad Staff
Heat Stroke
  Heat Stroke

भारत के उत्‍तर से लेकर दक्षिणी हिस्‍से भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्‍तर भारत के जम्‍मूकश्‍मीर, हिमाचल, दिल्‍ली, यूपी, राजस्‍थान में पारा  रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्‍ली में मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा ४४.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में पारा ५०  डिग्री के पास पहुंच गया। वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाको में शुक्रवार को ४८ -४९ डिग्री के आसपास पारा दर्ज किया गया।

वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली में मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान ४६.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान ४४.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है।मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में अधिकतम तापमान ४७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को सर्वोच्च 'लाल रंग' की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी के प्रकोप में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। मोसम विभाग ने दो जून तक लू चलने का भी अनुमान लगाया है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मानसून देर से दस्तक देने वाली है। इतना ही नही जुलाई में मानसून के सामान्य से कम रहने की संभावना है जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। मानसून के केरल तट के छह जून को पहुंचने की उम्मीद है। जबकि सामान्य तौर पर मानसून एक जून को यहां पहुंचता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!